Sign In
Dvepathshala Logo
  • Home
  • Trending
  • Food Recipes
  • News
    • Tech
    • Banking
  • Life & Fitness
    • Health
  • Govt-Schemes
  • Pages
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • About Us
Reading: 8th Pay Commission : क्या ₹54,000 हो जाएगी न्यूनतम बेसिक सैलरी? जानिए 3.0 Fitment Factor का पूरा गणित
Share
DevPathshalaDevPathshala
Font ResizerAa
  • Home
  • Trending
  • News
  • Study
  • Life & Fitness
  • Food Recipes
  • Govt-Schemes
Search
  • Home
  • Trending
  • Food Recipes
  • News
    • Tech
    • Banking
  • Life & Fitness
    • Health
  • Govt-Schemes
  • Pages
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • About Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
DevPathshala > Blog > Trending > 8th Pay Commission : क्या ₹54,000 हो जाएगी न्यूनतम बेसिक सैलरी? जानिए 3.0 Fitment Factor का पूरा गणित
Trending

8th Pay Commission : क्या ₹54,000 हो जाएगी न्यूनतम बेसिक सैलरी? जानिए 3.0 Fitment Factor का पूरा गणित

Profile Photo
Last updated: 07.03.2026 7:28 PM
Devendra Kumar
Share
8th Pay Commission
SHARE
8th Pay Commission

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर चर्चाएं लगातार तेज हो रही हैं। कर्मचारी संगठनों की ओर से वेतन बढ़ाने की मांग भी उठने लगी है। हाल ही में Federation of National Postal Organisations (FNPO) ने सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है जिसमें कहा गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹54,000 की जाए और Fitment Factor 3.0 रखा जाए।

अगर ऐसा होता है तो वर्तमान में मिलने वाली ₹18,000 की न्यूनतम बेसिक सैलरी तीन गुना तक बढ़ सकती है। लेकिन सवाल यह है कि कर्मचारी संगठन आखिर ₹54,000 की मांग क्यों कर रहे हैं? और 3.0 Fitment Factor का आधार क्या है ? आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं।

Fitment Factor क्या होता है ?

Fitment Factor वह संख्या होती है जिसके आधार पर पुराने वेतन को नए वेतन में बदला जाता है। उदाहरण के लिए अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹18,000 है और Fitment Factor 3.0 लागू हो जाता है तो नई सैलरी होगी: ₹18,000 × 3 = ₹54,000 । पिछले वेतन आयोगों में यह Factor कम था।

  • 6वें वेतन आयोग में Fitment Factor लगभग 1.92 था
  • 7वें वेतन आयोग में यह बढ़कर 2.57 हो गया

अब कर्मचारी संगठन चाहते हैं कि 8वें वेतन आयोग में इसे 3.0 या उससे अधिक किया जाए।

न्यूनतम वेतन तय करने का तरीका क्या है ?

न्यूनतम वेतन तय करने के लिए भारत में एक पुराना और मान्य तरीका अपनाया जाता है। यह तरीका 1957 की 15वीं इंडियन लेबर कॉन्फ्रेंस (ILC) के मानकों पर आधारित है। इन मानकों के अनुसार किसी कर्मचारी के परिवार के लिए जरूरी चीजों का एक खर्च का अनुमान (Consumption Basket) तैयार किया जाता है।

इसमें रोजमर्रा की आवश्यक चीजें शामिल होती हैं जैसे:

  • चावल और गेहूं
  • दालें
  • सब्जियां और फल
  • दूध
  • तेल और चीनी
  • अंडे, मांस और मछली
  • कपड़े
  • ईंधन और बिजली
  • पानी का खर्च

इन सभी चीजों की कीमत अलग-अलग शहरों में देखकर औसत निकाला जाता है।

FNPO ने खर्च कैसे निकाला ?

FNPO ने देश के कई बड़े शहरों के रिटेल दामों का औसत लेकर खर्च का अनुमान लगाया। इसमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, भुवनेश्वर और तिरुवनंतपुरम जैसे शहर शामिल थे। इनके आधार पर जरूरी चीजों का मासिक खर्च लगभग ₹19,940 निकला। इसके बाद कुछ अन्य जरूरी खर्च भी जोड़े गए:

खर्चअनुमानित राशि
जरूरी वस्तुएं₹19,940
बिजली, पानी और ईंधन₹6,066
सामाजिक खर्च₹7,886
हाउसिंग खर्च₹2,563
स्किल डेवलपमेंट₹9,184

इन सभी को जोड़ने के बाद कुल न्यूनतम वेतन लगभग ₹45,918 यानी करीब ₹46,000 बनता है।

परिवार के सदस्यों के आधार पर वेतन

यह गणना 3 सदस्यीय परिवार (पति-पत्नी और एक बच्चा) के आधार पर की गई है। इस हिसाब से न्यूनतम वेतन लगभग ₹46,000 निकलता है। लेकिन कर्मचारी संगठनों का कहना है कि आजकल परिवार में माता-पिता भी साथ रहते हैं, इसलिए 5 सदस्यों के परिवार को आधार मानना चाहिए। अगर ऐसा किया जाए तो न्यूनतम वेतन लगभग ₹76,000 तक पहुंच सकता है।

फिर ₹54,000 की मांग क्यों?

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में महंगाई तेजी से बढ़ी है। खासकर कोविड के बाद कई खर्च बढ़ गए हैं। जैसे – मेडिकल खर्च , घर का किराया, इंटरनेट और मोबाइल खर्च, एलपीजी गैस। इसी वजह से FNPO ने सुझाव दिया है कि 8वें वेतन आयोग में कम से कम ₹54,000 न्यूनतम बेसिक वेतन तय किया जाए।

क्या सच में 8th Pay Commission में सैलरी ₹54,000 हो सकती है ?

अगर सरकार 3.0 Fitment Factor को स्वीकार कर लेती है तो यह संभव है। क्योंकि: ₹18,000 × 3 = ₹54,000 , हालांकि अभी यह सिर्फ कर्मचारी संगठनों की मांग है। अंतिम फैसला 8वें वेतन आयोग की सिफारिश और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा।


यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: क्या सरकारी कर्मचारियों की सैलरी 66% बढ़ेगी ? जानिए नया अपडेट


WhatsApp Group Button Join WhatsApp Group

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:8th pay commission8th Pay Commission Latest News8वां वेतन आयोगcentral government employeesCentral Govt Salary UpdateFitment Factor 3.0government employees salaryMinimum Basic Pay 54000Salary Hike Newsकेंद्रीय कर्मचारियों की सैलरीन्यूनतम वेतन 54000फिटमेंट फैक्टर 3.0सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी
Share This Article
Email Copy Link Print
Profile Photo
ByDevendra Kumar
Follow:
Hey, this is Devendra Kumar, and I share useful, well-researched, and easy-to-understand information on various topics. My goal is to help readers quickly find reliable answers and practical knowledge.
Previous Article PM Kisaan PM Kisan Yojana: किसानों को मिल सकते हैं हर महीने ₹3000, जानिए कैसे करें आवेदन ?
Next Article How to Make Ayushman Card Online in India How to Make Ayushman Card Online: 7 Easy Steps
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Editor's Pick

AI SEO in 2026: What It Is, How It Works, and 15 Best AI SEO Tools
11.07.2026
What Is AI SEO ? Complete Guide for Bloggers in 2026
11.07.2026
Best Refrigerator Temperature During Monsoon: The Common Mistake Most People Make
10.07.2026
ABHA Card क्या है ? मोबाइल से कैसे बनाएं
18.06.2026
Sarthak PDS Scheme 2026: राशन सिस्टम अब AI से चलेगा
28.05.2026

Top Writers

Devendra Kumar 249 Articles
Hey, this is Devendra Kumar, and I share useful, well-researched,...
Profile Photo
Monu Kumar 31 Articles
Mr Singh

You Might Also Like

Business Ideas
Trending

Top Trending Business Ideas in 2026: कम निवेश में शुरू करें High Profit वाले बिजनेस

2026 में बिजनेस करने का नया तरीका आज के समय में business शुरू करना पहले से ज्यादा आसान और smart…

6 Min Read
Best Flagship Phones
TechTrending

Best Flagship Phones of 2026: Samsung Galaxy S25 Ultra, iPhone 17 Pro Max, Vivo X300 Pro, and More

Best Flagship Smartphones of 2026: A Year That Redefined Premium Phones The year 2026 has turned out to be one…

8 Min Read
Tatkal Ticket
Trending

Tatkal Ticket Booking New Rules 2026: Timing, Charges & Common Mistakes

Tatkal ticket booking has always been a lifeline for passengers who need to travel at short notice. Whether it is…

7 Min Read
मजदूर दिवस 2026
Trending

मजदूर दिवस : 9 बातें जो 99% लोग नहीं जानते वो सच जो किताबों में नहीं मिलेगा।

सच्ची बात ये है कि 90% लोग "मजदूर दिवस" को सिर्फ एक सरकारी छुट्टी समझते हैं - और बस। WhatsApp पर…

22 Min Read
Dvepathshala Logo Dvepathshala Logo

More

  • Food Recipes
  • Tech
  • News
  • Health

Pages

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us

Also Visit

  • Main Website
  • Tools Website
  • Cooking

© DevPathshala 2025. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?